IMPORTANT NEWS align=center

Monday 31 May 2021

                          "शुभकामना"

बड़े ही हर्ष का विषय है कि भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के माननीय कोषाध्यक्ष हमारे आदरणीय बड़े भाई श्री अमरीश त्यागी जी आज सरकारी सेवा पूर्ण करके सकुशल विभाग से रिटायर हो गए! विभाग के साथ साथ संगठन में उनकी बहुमुल्य सेवाओं का मूल्यांकन करना संभव नहीं होगा! सही अर्थों में वे संगठन के पदाधिकारी तो थे ही, वास्तव में वे अपने आप में BMS थे जो  कभी संगठन के विरुद्ध एक शब्द सुन नहीं सकते थे! पूरे जीवन संगठन की सेवा में पूरी सक्रियता से लगे रहे! अगर कार्यकर्ता विषय पर किसी लेख में श्री त्यागी जी की कार्यशैली लिख दी जाती तो निश्चित रूप से पूरे नंबर मिलते! 
संगठन के प्लेटफॉर्म पर उनकी कमी सदैव अपूर्णनीय रहेगी! हम ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवम्ं लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं! 

                                  संतोष कुमार सिंह- महामंत्री- वी पी ई एफ

Friday 14 May 2021

 

भाईचारा, हिंदु मुस्लिम एकता, आपसी सौहार्द को स्थापित करने वाले महान एवम पवित्र त्योहार ईद की हार्दिक शुभकामनाएं एव्ं मुबारकवाद l 

           संतोष कुमार सिंह - महामंत्री- बी पी ई एफ

Saturday 1 May 2021

                               श्रद्धांजलि

बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि बिहार परिमंडल के हमारे चीफ पोस्टमास्टर जनरल आदरणीय श्री अनिल कुमार जी कल मध्य रात्रि में  ब्रंहलीन हो गए! वे कोरोना से पीड़ित थे एवम दिनांक 6.4.2021   से पटना एम्स में एडमिट थे! श्री अनिल कुमार जी विभाग के ऐसे ऑफिसर थे जिनकी ईमानदारी, कर्मठता एवम्ं व्यवहार  का पूरे देश में लोग उदाहरण देते थे! माननीय मंत्री जी भी उन्हें बहुत सम्मान देते थे एवम उनके अच्छे आचरण के कारण ही उन्हें पटना ले गए थे! उनके बीमार होने के बाद लगातार माननीय मंत्री जी उनकी कुशलता की जानकारी लेते रहे एवम हर संभव व्यवस्था करने का निर्देश भी देते रहे!
श्री अनिल कुमार जी ने बिहार की पुरानी पहचान को बदल कर रख दिया था ! श्री अनिल कुमार जी के निधन से विभाग को एक अपूर्णनीय हानि हुई है!डाक विभाग ने  अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है! इतना ईमानदार वा निष्पछ प्रशासक अब जल्दी नहीं मिलने वाला है!
 हम ईश्वर से ब्रंहलीन महान आत्मा की शांति एवम शोकाकुल परिवार को इस बड़े तकलीफ को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना करते हैं! 
परमात्मा ब्रंहलीन आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान   दें!
श्री अनिल कुमार जी, अमर रहें! 
                         शोकाकुल -बी पी ई एफ परिवार