IMPORTANT NEWS align=center

Friday 8 March 2013


देश में खुला अपनी तरह का पहला महिला डाकघर
   सरकार ने आज देश का पहला महिला डाकघर खोला। राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री भवन में खुलेइस डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। सरकार ने इस तरह की और शाखाएं खोलने की योजना की भीघोषणा की।

 दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहाआने वाले दिनों में मुझे विश्वास हैदेश भर में महिलाओं की सुविधाओं के लिये और महिला डाकघर खोला जाएगा।

  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश में पहला महिला शाखा का उद्घाटन करते हुएउन्होंने कहा कि नये डाकघर का परिचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी करेंगी और अन्य डाकघरों में मौजूदसभी सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी।

सिब्बल ने कहा कि यह देश का पहला डाकघर है जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। सरकार उनसमस्याओं पर गौर कर रही है जिसका सामना महिलाओं को करना पड़ता है और उस दिशा में यह एकसांकेतिक कदम है। वित्त वर्ष 2013-14 के बजट में अक्टूबर के अंत तक महिला बैंक स्थापित करने कीघोषणा की गयी है।
  
  डाक विभाग की सचिव पी गोपीनाथ ने कहा कि विभाग की इस प्रकार का डाकघर हर महानगरमें खोलने की योजना है और बाद में इसे उन सभी बड़े शहरों में खोला जाएगा जहां कामकाजी महिलाओं कीसंख्या ज्यादा है।
 उन्होंने कहाजब महिलाएं आपास में बातचीत करती हैं तो उनमें अलग संतोष का बोध होता है।इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हम उन जगहों पर डाकघर खोलेंगे जहां बड़ी संख्या में महिलाएं हैं। हमनेशुरू में ऐसा डाकघर खोलने के लिये मुंबईचेन्नईचंडीगढ़लखनउहैदराबाद तथा बेंगलूर की पहचान कीहै।
      
गोपीनाथ ने कहा कि विभाग पुरानी दिल्ली में एक पखवाड़े के भीतर और महिला डाकघरखोलेगा।

नई दिल्लीएजेंसी (:08-03-13)


No comments:

Post a Comment